फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिव्यांगजनों को मिलेगा एक लाख तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ

Mon, 01 Jun 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिव्यांगजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा संचालित निरामया दिव्यांग स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पात्र लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2008-09 में शुरू की गई इस योजना के तहत ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक दिव्यांगता एवं बहु दिव्यांगता से ग्रस्त व्यक्तियों को एक लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।
बीपीएल और 15 हजार रुपये तक आय वाले एपीएल परिवारों के लिए नामांकन शुल्क 250 रुपये तथा इससे अधिक आय वालों के लिए 500 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित है। योजना में कैशलेस उपचार, घरेलू देखभाल, नर्सिंग सेवाएं और सर्जरी पर आर्थिक सहायता शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें