फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीवर लाइन लीक होने से घरों में घुस रहा गंदा पानी

Wed, 20 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
आजादगढ़ के सामुदा​यिक केंद्र के निकट एक मकान के अंदर भरा सीवर का पानी। पाठक
विज्ञापन
रोहतक। आजादगढ़ में सीवर लाइन लीक होने से मकानों में गंदा पानी घुस रहा है। मकानों के अंदर दूषित पानी आने से दरारें आ रही हैं। घर में बदबू आती है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया। अधिकारी शिकायत को अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन

आजादगढ़ सामुदायिक केंद्र के निकट सीवर लाइन काफी समय से खस्ताहाल है। लीक होने की वजह से मकानों की हालत भी खराब हो रही है। घरों में सीलन के अलावा दरारें आ रही हैं। अधिकतकर लोग मकान की कई बार मरम्मत करा चुके हैं।
फर्श तोड़कर भी समस्या हल करने का प्रयास किया है। यहां कुछ मकान अंडरग्राउंड बनाए गए हैं। उनमें रहने वाले अधिक प्रभावित हैं।
आजादगढ़ से राजीव गांधी खेल स्टेडियम की ओर से जाने वाली मुख्य सीवर लाइन ब्लॉक होने व निरंतर बारिश होने के कारण समस्या बनी हुई है। मुख्य लाइन की सफाई कर जल्द ही समस्या दूर की जाएगी। - संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन

डेढ़ साल से मकान के अंदर सीवर का पानी घुस रहा है। कई अधिकारियों को समाधान के लिए शिकायत दे चुकी हूं मगर आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। -सुनीता, आजादगढ़।
किराये पर मकान लेकर कारोबार चला रहा हूं। काफी समय से गली में सीवर लीक की समस्या है। ग्राहक भी इस ओर आने से कतरा रहे हैं। सीवरेज समस्या लोगों की परेशानी बना हुआ है। -दिपेश, आजादगढ़।
थोड़ी सी बारिश होते ही गली में पानी भरा जाता है। आने-जाने का रास्ता प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। मकानों के अंदर भी पानी आ रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। -सुमित, आजादगढ़।

आजादगढ़ के सामुदायिक केंद्र के निकट एक मकान के अंदर भरा सीवर का पानी। पाठक

आजादगढ़ के सामुदायिक केंद्र के निकट एक मकान के अंदर भरा सीवर का पानी। पाठक

आजादगढ़ के सामुदायिक केंद्र के निकट एक मकान के अंदर भरा सीवर का पानी। पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें