फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्वांचल एकता सेवा समिति के प्रधान पर संजीव सिंह व मदन सिंह में सीधी टक्कर

विज्ञापन
5...पूर्वांचल एकता सेवा समिति के चुनाव में निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए पप्पू सिंह व अन्य। समित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




रोहतक। पूर्वांचल एकता सेवा समिति के चुनाव निर्णायक मोड़ पर आ गए हैं। समिति के सचिव व कोषाध्यक्ष का रविवार को नामांकन वापसी के दिन निर्विरोध चुनाव हो गया है। अब प्रधान के लिए संजीव सिंह व मदन सिंह ने सीधी टक्कर है।
प्रधान पद के लिए 26 जुलाई को मतदान होगा। पूर्वांचल एकता सेवा समिति के चुनाव के तहत रविवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन रहा। शाम तक कुल 13 उम्मीदवारों में से नौ ने नाम वापस ले लिया। प्रधान पद के लिए कुल छह सदस्यों ने पर्चा भरा था।
विज्ञापन

इनमें से सुबोध कुमार, रामधर सिंह, महेश साहनी व अनुज कुमार ने नाम वापस ले लिया। अब प्रधान पद के लिए संजीव सिंह व मदन सिंह मैदान में हैं।



सचिव पद के लिए कुल चार सदस्यों ने पर्चा भरा था। इनमें से बृज किशोर, संजय कुमार, विक्रांत ने नाम वापस ले लिया। इसके चलते दिनेश कुमार निर्विरोध सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।



कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन सदस्यों ने पर्चा भरा था। इनमें से बाबू लाल महतो व कपिल देव ने नाम वापस ले लिया। इसलिए पप्पू सिंह निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन




समिति के चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी व 26 जुलाई को प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान की तैयारी कर ली गई है। समिति के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग प्रधान चुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें