फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बदली जा रही जर्जर तार और पोल

Sat, 15 Jun 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14सांपला02... खंबे पर चढ़कर फाल्ट जांचता कर्मचारी।
विज्ञापन
सांपला। कस्बावासियों को बिजली कट की समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम ने जर्जर तार और पोल बदलने का काम शुरू कर दिया है। इससे शहर की करीब 22 हजार की आबादी को राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सांपला नगर पालिका में विभिन्न क्षेत्रों में लगे विद्युत तार जर्जर हो गए हैं। इससे कारण आए दिन फाल्ट की समस्या खड़ी हो रही है। इसके साथ ही कई स्थानों पर पोल भी जर्जर हो गए हैं। कई बार तार व पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है।
वर्जन
बिजली व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए करीब 14 करोड रुपए खर्च होंगे। जर्जर तार बदलने के साथ लगभग 350 पोल 9 मीटर लंबे लगाए जाएंगे। जल्दी ही उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या से निजात मिल जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की लाइन में सुधार करते वक्त बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती है, इस दौरान विभाग का सहयोग करें। -जोगेंद्र सिंह मोर, एसडीओ, विद्युत निगम, सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें