फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज 12 कॉलोनियों में सुबह दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रचंड गर्मी के बीच एक तरफ जहां अघोषित कट आम लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं, दूसरी तरफ शनिवार को सुबह 7 से 9 बजे तक 12 कॉलोनियों में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अर्बन डिवीजन के एसडीओ ने बताया कि शनिवार को माॅडल टाउन स्थित पावर हाउस में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह सात से नौ बजे तक मॉडल टाउन, सुभाष नगर, गांधी नगर, वीसी ऑफिस, सीआर रोड व दिल्ली रोड के फीडर बंद रहेंगे। सेक्टर पांच स्थित 33केवी के पावर हाउस में जरूरी कार्य के चलते कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, वसंत बिहार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सेक्टर चार एक्सटेंशन व आसपास के एरिया में दो घंटे बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें