फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में रोहतक के दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
16 ​खिलाड़ी अंकित
विज्ञापन
रोहतक। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में सीडब्ल्यूएसएन (चिल्ड्रन विद् स्पेशल नीड) के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। राजकीय उच्च विद्यालय भैंसरु खुर्द के नक्षित ने बास्केटबॉल में प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता है। स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से सोनीपत में 18 अप्रैल को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फुटबॉल में राजकीय उच्च विद्यालय भैंस खुर्द के बौद्धिक दिव्यांग अंकित ने स्वर्ण पदक जीता। अंकित राष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में भी स्वर्ण पदक प्राप्त चुके हैं जबकि नक्षित राष्ट्रीय स्तर की हॉकी चैंपियन में चौथा स्थान व एथलीट में रजत पदक जीत चुके हैं।
शिक्षिका प्रोमिला राठी ने बताया कि राजकीय उच्च कुलताना के हितेश ने फुटबॉल में स्वर्ण पदक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला की काजल ने दौड़ में स्वर्ण पदक व राजकीय उच्च विद्यालय नया बांस के नितिक ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूएसएन के इंचार्ज राजेश मलिक ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय हसनगढ़ कर अंशिका ने दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय इस्माइला के देव ने राज्यस्तरीय दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

16 खिलाड़ी अंकित

16 खिलाड़ी अंकित

16 खिलाड़ी अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें