37..38...तिलियार झील में गर्मी से राहत पाने के लिए डुबकी लगाते बंदर। संवाद
रोहतक। मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। रोज बादल छाते हैं, बारिश की उम्मीद बंधाते हैं और फिर हवा के साथ आगे को निकल जाते हैं। सोमवार को सुबह दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुका छुपी चली। इसके बाद तेज धूप खिली। गर्मी और उमस से सभी परेशान दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
राहत पाने के लिए बंदरों के पूरे झुंड ने तिलियार झील में डुबकी लगाई। सोमवार को लघु चिड़ियाघर बंद होने के कारण झील पर इक्का-दुक्का ही पर्यटक पहुंचे और यहां बोटिंग की।