फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुआं मोहल्ले में नगर निगम के सफाई कर्मचारी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के कुआं मोहल्ले में रविवार रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के नगर निगम के सफाई कर्मचारी आकाश उर्फ गिन्नी को दो गोली मार दी जबकि उसका साथी राहुल घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि अभी घायल निगमकर्मी की एमएलआर रिपोर्ट नहीं मिली है, इसके बाद पता चलेगा गोली मारी है या नहीं। फिलहाल शहर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात 11 बजे पता चला कि कुआं मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया है। झगड़े में नगर निगम में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी आकाश उर्फ गिन्नी व राहुल घायल हुए हैं। आकाश को दो गोली मारी गई हैं जबकि राहुल को दूसरे हथियार से चोट मारी गई है। वह शौरी मार्केट में काम करता है। घायल आकाश को पीजीआई ले जाया गया, जहां ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में उसका उपचार किया गया। राहुल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कोई रंजिश नहीं बताई गई है। दोनों के घर सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन कोई भी फुटेज नहीं दे रहा है।
नहीं मिला खोल, युवक का आरोप-गोली चलाई
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मौके पर कोई खोल बरामद नहीं हुआ। जबकि युवक का कहना है कि उसके ऊपर गोली चलाई गई है। अब पुलिस डॉक्टर की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें