फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी व्यापारी के बेडरूम से दिनदहाड़े 13 लाख रुपये चोरी

Tue, 04 Aug 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुचरणपुरा स्थित डेयरी व्यवसायी रमेश सहगल के घर से 13 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग सकते में हैं। इस मामले में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही विधायक मनीष ग्रोवर भी रमेश से मिलने पहुंचे।

पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि उनका और उनकी मौसी के बेटे रिंकू उर्फ राकेश का डेयरी और पशुओं का व्यापार है।

वे पशु खरीद और दूध की अधिकतर पेमेंट बेडरूम में लगी अलमारी में रखते हैं।

रमेश एक दिन पहले किसी काम से दिल्ली गया था। अलमारी में 13 लाख रुपये की नकदी रखी थी।


दोपहर को उनक ी मौसी क ा बेटा राकेश किसी को भुगतान देने के लिए अलमारी से रुपये निकालने गया तो अलमारी का ताला टूटा मिला। अलमारी के अंदर रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। राकेश ने मोबाइल पर रमेश को वारदात की सूचना दी। सिटी थाना एसएचओ रामनिवास ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस बोली- ताला नहीं टूटा, खोली गई अलमारी
रमेश ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले ही अलमारी में 14 लाख रुपये रखे थे। 23 जुलाई को एक लाख रुपये निकाले गए थे। वहीं, एसएचओ का कहना है कि अलमारी खुली पड़ी थी जबकि रमेश का कहना है कि अलमारी का ताला टूटा था। सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए रमेश के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फु टेज लेने का प्रयास किया। जांच से पता चला कि कैमरे काफी समय से बंद पड़े हैं। वारदात के समय घर में रमेश की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


घर में काम करने वालों से पूछताछ
एसएचओ रामनिवास ने बताया कि इस मामले मे रमेश के नौकर, नौकरानी और सफाई कर्मी से पूछताछ की गई है। हालांकि अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें