फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सच्चे सपूत थे ढींगरा : ग्रोवर

विज्ञापन
Dhingra was the true son of the country: Grover - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
शहीद मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर अलग-अलग संगठनों ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पुरानी आईटीआई में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जबकि कांग्रेस के व्यापारी नेता हेमंत बख्शी ने कहा कि प्रशासन उनको प्रतिमा के सुंदरीकरण की अनुमति दे। पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्र शहीद मदनलाल का सदैव ऋणी रहेगा वे देश के सच्चे सपूत थे। राज्य की भाजपा सरकार ने ओल्ड आईटीआई में बनाए गए सामुदायिक केंद्र का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर किया है। राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद करती रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश आहूजा, पार्षद राधेश्याम ढल, पार्षद सुरेश किराड, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, पार्षद तिलक राज, पूर्व पार्षद अनीता मिगलानी, प्रधान विजय परुथी, कपिल नागपाल, पूर्व पार्षद अशोक सिक्का, आशा, एडवोकेट चेतना अरोड़ा, दीपक भाटिया ,राजेश अरोड़ा, वेदप्रकाश, सन्नी हस, सुभाष भल्ला, मदन गांधी, अमित नारग, विपिन शर्मा, ओमप्रकाश अनेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद के दिखाए मार्ग पर चलना होगा
रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मातुराम कम्यूनिटी सेंटर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। एसोसिएशन के प्रधान एवं कांग्रेसी नेता हेमंत बख्शी ने कहा कि आज देश के युवाओं को फिर से देश भक्ति के रंग में रंगने की जरूरत है। इसके लिए शहीदों ने अपनी जान देकर इस देश को आजाद करवाया था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था के इस हिंदुस्तान का युवा एक दिन अपराध और नशे की दल-दल में धंस जाएगा। युवाओं को शहीदों के दिखाए हुए मार्ग पर चलना होगा। बक्शी व उनके साथियों ने प्रशासन से मांग की के इस मूर्ति के सुंदरीकरण का जिम्मा उन्हें दिया जाए ताकि वह शहीद मदन लाल ढींगरा की मूर्ति का रख रखाव सही ढंग से प्रशासन की सहमति से कर सकें। इस अवसर पर प्रिंस दुआ, चिराग डंग,संजय सहगल,अनिल सहगल,हप्पस मदान,संदीप सहगल, दीपक अरोड़ा, सुनील बड़क, गौरव दुरेजा, पंकज वाधवा, रमन मुंजाल, रवि मल्होत्रा,अमन मग्गू, विकास सहरावत, आयुष जैन, हिमांशु मालिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें