धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में बदल चुका है। भाजपा, कांग्रेस और बागी निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
चेयरमैन पद के चुनावी मैदान में जहां भाजपा ने निवर्तमान उप प्रधान सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा पर दांव खेला है, वहीं कांग्रेस ने कुमारी राज को प्रत्याशी बनाया है।
दूसरी ओर वर्तमान नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। निर्दलीयों में दिनेश राव, प्रदीप यादव और बाबू लाल लाम्बा भी मैदान में डटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पिछली बार भाजपा और कांग्रेस ने खुलकर सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में हैं। हालांकि चेयरमैन पद को छोड़कर पार्षद पदों पर किसी भी दल ने अधिकृत सिंबल जारी नहीं किया है। नगर पालिका के 19 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग सभी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
-
भिवाड़ी से आने वाला दूषित पानी बड़ा मुद्दा
धारूहेड़ा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भिवाड़ी से छोड़े जाने वाला दूषित पानी बना हुआ है। यह समस्या करीब तीन दशक पुरानी बताई जाती है और हर चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनती रही है। राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से आने वाला प्रदूषित पानी धारूहेड़ा के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बुरा असर डालता रहा है। इस बार भी चुनाव प्रचार के दौरान यह मुद्दा जमकर उठाया गया है।
कुमारी राज
कुमारी राज