फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धनतेरस आज, दो पहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग एडवांस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा के चलते नारनौल के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार त्योहार पर सिर्फ बर्तन और सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। धनतेरस से एक दिन पहले ही शहर के बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, वाहन शोरूम में एडवांस बुकिंग के आंकड़े कारोबारियों के अच्छे व्यापार की उम्मीद जगा रहे हैं। व्यापारियों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है और विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वाहन बाजार में इस बार धनतेरस को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। दुपहिया वाहन विक्रेता राजकुमार ने बताया कि शहर में दुपहिया वाहनों के आठ बड़े शोरूम हैं। उनके शोरूम पर ही धनतेरस के लिए करीब 275 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, शहर के अन्य शोरूम संचालकों के पास भी 100 से 150 वाहनों की बुकिंग हुई है। इससे दुपहिया वाहन बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें