फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देवउठनी एकादशी आज, बाजारों में रही चहल-पहल

Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देवोत्थान एकादशी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। मांगलिक कार्यक्रम भी आज से शुरू हो जाएंगे। बाजारों में गन्ने, शकरकंद व सिंघाड़े की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

योग निद्रा में जाने वाले देव चार माह बाद देवोत्थान एकादशी पर जागते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना कर देवों को जगाने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। देवों के जागने पर ही वैवाहिक व शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं। देवउठनी एकादशी मंगलवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को शहर के रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड, ड्रेन वाले रास्ते समेत बाजारों में जगह-जगह कपड़े, ज्वेलरी, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीदारी की गई। बाजार में दुकानें सजाई। देव उठनी एकादशी से एक दिन पूर्व बाजारों में शकरकंद 30 रुपये प्रति किलो, सिंघाड़ा 30 रुपये किलो और गन्ना 30 से 40 रुपये प्रति गन्ना के हिसाब से बेचा गया। इसके चलते बाजारों में खूब चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें