फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवरात्र पर श्रद्धालु पूजा सामग्री खरीदारी में जुटे रहे

Mon, 22 Sep 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इनकी तैयारी को लेकर रविवार को बाजार में श्रद्धालु पूजा सामग्री खरीदारी में जुटे रहे। वहीं, मंदिरों में भी सजावट की गई। बाजार में माता रानी की प्रतिमा, नारियल, चुनरी, सिंदूर, व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बिक्री खूब हो रही है। सोमवार सुबह कलश स्थापना की जाएगी। पंडितों का कहना कि मां दुर्गा अखंड ज्योति , पूरी श्रद्धा से पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
विज्ञापन


यह कारोबार न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि हजारों लोगों के लिए रोजगार का जरिया है। नवरात्र जैसे अवसरों पर बाजार की रौनक देखते बनती है। देवी देवताओं को सजाने के लिए चुनरी और भगवान के वस्त्र श्रद्धालुओं की पहली पसंद है। मुकेश कुमार आशीष कुमार कारोबारी सांपला।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें