फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मां बगलामुखी की रथ यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Fri, 01 Aug 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मां बगलामुखी की रथयात्रा के दौरान झूमते श्रद्धालु। स्रोत : पुरी धाम
विज्ञापन
रोहतक। पुरी धाम में वीरवार को मां बगलामुखी की मूर्ति की प्रतिष्ठा के तहत रथ यात्रा निकाली गई। इसमें मां बगलामुखी ने रथ पर भ्रमण किया। रात्रि में शय्याधिवास कराया गया। शुक्रवार विधिवत मां बगलामुखी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस मौके पर हवन किया जाएगा। पुरिधाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद वीरवार को न्यास पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद मां बगलामुखी की रथयात्रा निकाली गई। इसे लेकर भक्तों में उत्साह बना रहा। मां बगलामुखी के दर्शन श्रद्धालु शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें