फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रताप चौक पर भक्तों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस अधिकारी पर भड़काने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रताप चौक पर एक तरफ मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था तो दूसरी ओर इस कार्यक्रम को लेकर सवाल उठ रहे थे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सर्व सनातन सभा की ओर से किया गया। इसमें पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे थे और उन्होंने भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही पूर्व मंत्री ने रोष जताया है कि एक पुलिस अधिकारी लोगों को पूजा न करने की बात कह रहा था, उसकी जांच कराई जाएगी और सरकार को शिकायत भेजेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के सामने प्रताप चौक पर हनुमान चालीसा पाठ के लिए भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हुई। मामला चर्चाओं में आया कि पुलिस की ओर से इसके लिए मना किया जा रहा है। जब मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोमवार से ही उनके संज्ञान में आया है कि एक पुलिस अधिकारी लोगों को इस कार्यक्रम की अनुमति न होने की बात कर रहा है। वह सरकार की बदनामी कर रहा है और वह उसे जानते भी हैं। इस कार्यक्रम के लिए कहा जा रहा है कि इसके लिए अनुमति नहीं है, जबकि उन्होंने एसडीएम से अनुमति ले रखी है। पुलिस अधिकारी का एरिया न होने के बावजूद वह दूसरे क्षेत्र में आकर शरारत कर रहा है। उसने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इसकी जांच करवाने के लिए सरकार को कहा जाएगा।
सभा के अध्यक्ष पुलकित जेटली ने बताया कि भक्तों ने विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या एवं बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। पाठ पूरा होने के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा पाठ के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। एसडीएम की ओर से कहा गया था कि कोई भक्त मस्जिद की ओर नहीं जाएगा। अब हर मंगलवार को शहर के अलग-अलग हिस्से में हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें