रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर में शनिवार को शनिदेव की पूजा की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में सुबह शाम शनिदेव की पूजा की जाती है। श्रद्धालु तेल का दिया जलाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। दुर्गा भवन मंदिर समिति के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने बताया कि आरती सुबह आठ बजे शुरू होती है। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां सभी कर्मफल के देवता से अपने कष्टों से निजात दिलाने की गुहार लगाते हैं। संवाद