06सीटीके40...महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अतिथि
रोहतक। 2 हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी ने महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। कमान अधिकारी कर्नल अमित मैथ्यू के नेतृत्व में आयोजित शिविर के सातवें दिन अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। जिले के फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने विभिन्न प्रकार से आग के फैलने के तरीके व आग को बुझाने के तरीके सीखाए गए। माैके पर डॉ. वेदप्रकाश श्योराण, रश्मि रॉय चौधरी, रेणु, ज्योति, सपना, लाल चंद, मंजू कादियान व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद