फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बालाजी धाम पर कविता, अमन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम डोभ में हर बार की तरह इस बार भी धाम पर सुंदर संकीर्तन हुआ जिसमें कविता झज्जर, अमन कौशिक, अमित कौशिक ने बालाजी के भजनों का गुणगान किया। दुर्गा भवन मंदिर से ज्योत प्रचण्ड कर शुरू हुई ध्वजा यात्रा भी जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए धाम पहुंची।
विज्ञापन

संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि प्रत्येक रविवार बालाजी धाम डोभ पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संकीर्तन, भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। सभी को चश्मे निशुल्क दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को शनि देव मित्र मंडल तेज कॉलोनी रोहतक एवं भक्तजनों की ओर से दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह नौ बजे पैदल ध्वजा यात्रा श्री बालाजी धाम डोभ के लिये चलती है।
विज्ञापन


रास्ते में दो जगह पड़ाव भी रहता है। मंदिर से भक्तों की वापसी के लिये निशुल्क ऑटो उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर नवीन तनेजा, हर्षित कोचर, रमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, पवन सरीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें