20सीटीके40..दुर्गा भवन से निकली गई कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट में नर्मदेश्वर महाकाल शिव लिंग व खाटू श्याम बाबा की प्राणप्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शहर में महाकाल एवं खाटू श्याम की निशान एवं कलश यात्रा निकाली गई। यहां भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कलश यात्रा में उज्जैन से आए नंदी, बाहुबली शंकर, अघोरी झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान समूचा इलाका बाबा भोलेनाथ व खाटू श्याम के जयकारों से गुंजायमान रहा।
वीरवार को शहर में कलश यात्रा के लिए महाकाल व खाटू श्याम बाबा की मूर्तियों का फूलों से शृंगार किया गया। कलाश यात्रा अनाजमंडी, रेलवे रोड, काटमंडी, व्यायामशाला, गोशाला, जनता कॉलोनी से होकर गुजरी। इसमें हाथों में 2100 ध्वज व 501 कलश धारण किए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के अलावा महाकाल व बाबा खाटू श्याम की झांकियां भी शामिल रही। बैंडबाजा, ढोल, घंटा घड़ियाल की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके।