34...स्वामी बालकपुरी डेरे में भजनों पर झूमते श्रद्धालु । स्रोत : श्रद्धालु
रोहतक। स्वामी बालकपुरी डेरे में वीरवार शाम को हुए भजनों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमे। यहां मां बगलामुखी के जयकारे भी लगाए गए। महामंडलेश्वर स्वामी कर्ण पुरी महाराज ने बताया कि भगवती मां बगलामुखी का सत्संग किया गया। यह भजन संध्या शाम 5 से 7 बजे तक हुई। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका व लंगर प्रसाद वितरित किया गया। संवाद