34-बाबा बालकपुरी डेरे में भजनों पर झूमते श्रद्धालु । स्रोत : श्रद्धालु
रोहतक । सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरे में वीरवार शाम को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें देर शाम तक श्रद्धालु झूमते रहे। डेरे के महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी ने बताया कि वीरवार को भगवती मां बगलामुखी का सत्संग शाम 5 से 7 बजे तक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस सत्संग व संगीतमयी आरती में भाग लेकर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे भी लगाए। सत्संग के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संवाद