फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्याम भजनों पर झूमें भक्त, कथा का हुआ समापन

Sun, 17 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16jjrp06- झज्जर। श्रद्धालुओं को संबो​धित करते पंडित। स्त्रोत- मंदिर प्रशासन
विज्ञापन
झज्जर। कार्तिक मास के दौरान सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में चल रही कथा का विधिवत पूजन आरती कर समापन हुआ। इस अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर श्री प्रेम मंदिर, मेन बाजार से होते हुए मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा में तुलसी माता को पालकी में सजाया गया। श्रद्धालुओं ने तुलसी माता को नमन कर आशीर्वाद लिया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा का अवतरण हुआ था। कार्यक्रम के दौरान महिला सेवा समिति ने कथा वाचक पंडित पवन कौशिक को अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया।
महिलाओं ने कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखा। मंदिर में शुक्रवार रात्रि दीप जलाकर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं के बताया कि यह व्रत अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इससे पूर्व सत्यनारायण की कथा का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। सुधांशु हंस ने बताया कि महिला सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किरण अरोड़ा, संतोष हंस, कमल लता शर्मा, इंदू शर्मा, वीना वर्मा, शशी हंस, आशा ग्रोवर, इंदू भुगड़ा ने नी मैं दूध काहे नाल रिडका चाटी चो मदानी ले गया, लै गया नंद किशोर लै गया.. वीणा का करके बहाना भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नारायणी सरदाना, आशा नागपाल, बिमला नंदा, विशन वधवा, यशिका रंजन, आंचल सेठी, उषा काठपालिया, सृष्टि रंजन, राधव हंस, प्रिंस सेठी, योगेश रंजन सहित महिला श्रद्धालु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें