फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
सांपला फोटो 02 सांपला फोटो 2  बाबा खाटू  जागरण  का शुभारंभ  करते अतिथि
विज्ञापन
सांपला। श्री श्याम सेवा मंडल समिति की ओर से खाटू श्याम का 14वां विशाल जागरण हुआ। बाबा का विशाल भव्य दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों व लाइट से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जागरण के दौरान भक्त खाटू श्याम की जय, तीन बाणधारी की जय, हारे के सहारे की जय के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका पार्षद अंकित ओहलान रहे। उन्होंने कहा कि भगवान व देवी देवताओं में आस्था रखनी चाहिए। ये हमें शक्ति देते हैं। अपनी मधुरवाणी से भजन गायकों ने लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर, तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा, एक के बाद एक बाबा खाटू श्याम के भजनों से गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। पूरी रात श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते गाते रहे। वातावरण श्याम मय हो गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने मुख्य रूप सेअतिथियों, समाजसेवियों का स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर स्वागत किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें