फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बप्पा के जयघोष और भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 Sep 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26-दुर्गा भवन मंदिर में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान संध्या आरती में उप​स्थित श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हुडा कॉम्पलेक्स में समर्पण यूथ क्लब की ओर से 12वां वार्षिक गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव में रोजाना भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। शनिवार को पंडाल में बप्पा के जयघोष और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
12वां वार्षिक गणेश महोत्सव शनिवार को मुख्य यजमान सतीश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल और धर्मेंद्र अग्रवाल ने सपरिवार विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी दिन राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में हरि सेवा परिवार की ओर से कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिन में महिलाओं की ओर से डांडिया और ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं भजनों की धुन पर पूरा पंडाल झूम उठा।
शाम की महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ बतरा, आकाश श्रीवास्तव और एसडीओ कृष्ण कुमार ने सपरिवार भाग लिया। सानिध्य महामंडलेश्वर राघवेंद्र महाराज का रहा।
आरती के बाद मनमोहक झांकियों का मंचन किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मनोज उर्फ मिंटा, राजीव उर्फ टीटू, मनोज अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अजेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, गगन जैन, अभिषेक, अंकुश, वैभव, प्रतीक, काव्यांश, देवांश, लक्ष्य और संयम बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं ने लगाई मेहंदी, राधा अष्टमी पर लगा भंडारा
रोहतक।
दुर्गा भवन मंदिर में श्री 78 संघ परिवार सहयोग से 18 वें गणेश महोत्सव के छठे दिन राधा अष्टमी के अवसर भंडारा लगाया गया। शाम को पंडाल में सभी महिलाओं को मेहंदी लगाई और संध्या आरती में हिस्सा लिया। समाजसेवी विजेंद्र जैन व कैलाश जैन ने पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती कर गणेश महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अबोहर पंजाब से भजन गायक मयंक अग्रवाल ने पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा के भजनों का गुणगान किया। इस दौरान भजनों पर पंडाल में पहुंचे सभी भक्त नाचते और झूमते हुए नजर आए। 78 संघ के सदस्य पंकज ने बताया कि रविवार शाम को पंडाल में गरबा डांस डांडिया नाइट का किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें