फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने छीना फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक व्यक्ति से बाइक सवार पांच बदमाशों ने फोन छीन लिया। लाइनपार थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतपाल निवासी बामड़ोली ने बताया कि वह बहादुरगढ़ शहर में एक मॉल में ड्यूटी करता है। 19 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह काम निपटाकर अपनी साइकिल से अपने घर बामड़ोली जा रहा था। जब वह गांव के अड्डे निजामपुर रोड पर पहुंचा तो पांच युवक दो बाइक पर सवार होकर उसके पास आए। उन्होंने उसे रुकवाया। सभी ने कहा कि हमें अपना फोन दे दे, वरना अच्छा नहीं होगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने फोन छीन लिया और बहादुरगढ़ की तरफ फरार हो गए। जैसे-तैसे मैं घर पहुंचा और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी फोन छीनने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उन्हें तलाश रही है।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें