सांपला01..सांपला गांव में भरा पानी। संवाद सांपला01..सांपला गांव में भरा पानी। संवाद
सांपला। आचार संहिता की वजह से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लगा था। सांपला खंड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य रुक गए थे। अब चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव आचार संहिता हट गई है। अब उम्मीद है कि अगले सप्ताह से हलके में विकास कार्य फिर से रफ्तार पकड़ेंगे। 16 अगस्त को प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। कस्बे की सड़क, पाइप लाइन सहित अन्य कार्य रुक गए थे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में गालियों के निर्माण, तालाब, रास्ते के कार्य भी रुक हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में यह होंगे कार्य
जिन गांवों में फिरनी पक्की की जानी थी, उनके टेंडर शुरू होंगे। खेल स्टेडियम व खेलों का सामान वितरित किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता से पहले ग्राम पंचायत को कोई 20 लाख रुपये तक के कार्य बिना ई टेंडर कराने की अनुमति मिली थी, लेकिन टेंडर से पहले चुनाव की घोषणा हो गई थी। इसके कारण ग्राम पंचायत के नए कार्य नहीं हो पाया। ब्लॉक के 22 गांवों में करीब दो दर्जन ग्राम चौपाल का निर्माण गलियों का निर्माण तालाबों के सौंदर्य करने सहित अन्य विकास कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। भैंसरु खुर्द के सरपंच पुनीत कुमार का कहना कि उन्होंने सरकार को गांव के आधा दर्जन विकास कार्य के प्रस्ताव भेजे हुए। चुनाव आचार संहिता लागू होने से किसी प्रकार का टेंडर नहीं हो पाया। उनका एक मुख्य कार्य समचाना तक 22 फीट चौड़ा मार्ग भी कच्चा है। हसनगढ़, गिझी, इस्माईला, खरावड़, नौनद, कारोर, कुलताना समेत कई गांव के लाखों रुपए के विकास कार्य शुरू हो पाएंगे।