फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिकन कार्नर पर युवकों को शोर करने पर रोका तो ट्रक ड्राइवर को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर के चिकन कार्नर पर खाना खा रहे ट्रक ड्राइवर ने शोर मचा रहे युवकों को रोकना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने चाकू मारकर ड्राइवर को घायल कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जिंदरान कलां निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम दोस्त भिवानी के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी पवन के साथ निगाना मोड़ स्थित चिकन कार्नर पर चाप खा रहे थे। उसी दौरान चार-पांच युवक भी खाना खा रहे थे। युवकों को शोर करने पर टोका तो दो युवक तैश में आ गए। बोले, दो मिनट रुक जाओ, अभी बाहर से आते हैं। थोड़ी देर बाद आरोपी चाकू लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। पवन की गर्दन में चाकू मारने का प्रयास किया, बचाव में बाजू में कट लग गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कलानौर निवासी कल्लू व अभिषेक सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें