फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विज्ञान का बेहतर प्रयोग ही विकास है

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विज्ञान का बेहतर प्रयोग ही विकास है। आज का दौर विज्ञान व तकनीकी का है। इसलिए हमें वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना होगा। ये बातें वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने कहीं। संयोजिका डॉ. निधि ने बताया कि आज के दिन सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 1987 से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान व तकनीकी के महत्व, उपयोग व दुरुपयोग के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें