फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फाग गीत की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समा

विज्ञापन
17-रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में होली के उपलक्ष्य में फागुन फुहार सांस्कृ
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में होली से पूर्व फागुन फुहार सांस्कृतिक में शनिवार को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। विद्यार्थियों ने उत्सव में फागुन के रंगों से महाविद्यालय परिसर को सराबोर कर दिया। फाग गीत, लोकगीत, समूह नृत्य व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से परिसर सराबोर दिखाई दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि होली हमारे देश का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जो प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। इस दौरान डॉ. प्रवीण गोयल व डॉ. संदीप शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें