संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। यात्रियों की मांग पर आंबेडकर चौक और हिसार बाईपास तक संचालित की गईं इलेक्ट्रिक बसों को अब दोपहर में पीजीआई से आगे तक संचालन नहीं किया जा रहा है। यात्रियों की मांग थी कि आंबेडकर चौक तक इलेक्ट्रिक बसों संचालन किया जाए। रोडवेज ने हिसार बाईपास चौक तक करीब दो माह के लिए बसों को संचालित किया था।
यात्रियों के लिए सिटी सर्विस के रूप में चलाई गईं बसों का संचालन स्टैंड से पीजीआई तक किया गया था। यात्रियों की मांग पर आंबेडकर चौक व हिसार बाईपास चौक तक चलाने की मांग उठी। इस प्रस्ताव में बजरंग भवन निकट रेलवे एलिवेटेड ट्रेक बाधा भी बना।
रोडवेज ने पीडब्ल्यूडी से से अनुरोध किया। इसके बाद दिल्ली रोड पर पीडब्ल्यूडी ने बसों की ऊंचाई के अनुसार खोदाई करवाकर मार्ग को दुरुस्त करवाया। रोडवेज की ओर से स्टैंड से हिसार बाईपास चौक तक संचालन शुरू कर दिया लेकिन दो माह के बाद से बंद है।
सुबह 7 बजे व शाम 5 बजे हिसार बाईपास चौक की ओर दो बसों का संचालन किया जा रहा है। दोपहर में यात्रियों की संख्या कम है। डिपो में नई और बसें शामिल होने पर इन्हें हिसार बाईपास तक पुन: चलाया जाएगा। फिलहाल, पीजीआई तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुचारु है।
- विपिन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज
शहरवासियों को एसी बसों की जरूरत है। हालांकि, हिसार बाईपास चौक तक यात्री कम होंगे लेकिन डीसी ऑफिस जाने के लिए पीजीआई की तरह यहां भी बसों की जरूरत है।
- वेदपाल, यात्री।
दिल्ली बाईपास चौक से अधिकतर यात्री लघु सचिवालय और सरकारी कार्यालय में जाते हैं। यात्रियों के लिए निरंतर बसों का संचालन हो तो अनेक ग्रामीण लोगों को फायदा होगा।
- साहिल सांगवान, यात्री।