फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिंडली व पंजे में गंभीर दर्द के बाद भी पूजा मोर ने नहीं मानी हार, जीते दो पदक

विज्ञापन
18-पूजा मोर। स्रोत : कोच - फोटो : मौरहवा में ​स्थित सरयू नदी में इसी जगह होगा कटान निरोधक कार्य।
विज्ञापन
रोहतक। शास्त्री नगर निवासी पूजा मोर ने पिंडली व पंजे में गंभीर दर्द को सहते हुए नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक हासिल किए हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में 17 से 21 मार्च आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पूजा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


पूजा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 400 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान पूजा चोट से जूझ रही थीं। उन्हें पैर की पिंडली व पंजे में गंभीर दर्द था, फिर भी उन्होंने दर्द सहते हुए दौड़ पूरी की।
दौड़ समाप्त होने के बाद उन्हें दर्द की दवा लेनी पड़ती थी। पिछले कुछ समय से नियमित अभ्यास भी प्रभावित रहा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पूजा राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में नियमित अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

पूजा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकीं 25 पदक

कोच नीटू गहलावत ने बताया कि पूजा मोर ने 19वीं से लेकर 24वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप तक हर साल उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। पूजा अब तक वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पूजा दो बार खेलो इंडिया गेम्स में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने दोनों बार 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर और लॉन्ग जंप में कुल तीन-तीन पदक हासिल किए। इसके अलावा वह 2022 में हांगझोउ (चीन) में आयोजित एशियन गेम्स की पदक विजेता भी हैं।

वर्ष 2027 में सैंटियागो में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
पिता छत्तर सिंह ने बताया कि पूजा इस समय स्पेशल ओलंपिक्स के कैंप में भाग ले रही हैं। कैंप मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स में 22 मार्च से 10 दिनों के लिए आयोजित किया गया है। इससे पहले उन्होंने लगभग 3 महीने पहले गुरुग्राम में स्पेशल ओलंपिक्स के ट्रायल दिए थे। वह वर्ष 2027 में सैंटियागो (चिली) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें