फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात बार पोर्टल खोलने के बाद भी आईटीआई में 1019 सीटें रिक्त

Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15...गांव मकड़ौली ​स्थित आईटीआई का भवन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में निर्धारित 3624 में से 1019 सीटें रिक्त रह गई हैं। आईटीआई में नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को सात बार दाखिला लेने का मौका दिया था लेकिन इसके बावजूद सीटों को नहीं भर पाया है।

प्रतिस्पर्धा के दौर में घटते रोजगार के अवसर के कारण इस वर्ष आईटीआई में छात्रों का दाखिले के प्रति रुझान घटा है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए विद्यार्थियों को आखिरी बार पांच नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला लेने का अवसर प्रदान किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद रोहतक आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 1019 सीटें रिक्त रह गई हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए आईटीआई में 3624 सीटें निर्धारित की गई थीं लेकिन दाखिले केवल 2605 सीटों पर ही हो पाए हैं।
विज्ञापन



युवा तय नहीं कर पा रहे कि कौनसा फील्ड चुनें : प्राचार्य
रोहतक आईटीआई प्राचार्य राजपाल सिंधु ने बताया कि प्रतिस्पर्धा को दौर बढ़ रहा है। युवा तय नहीं कर पा रहे कि कौनसी फील्ड को चुनें। उन्होंने बताया कि खेल व कॉलेज में यही हाल है। उन्होंने बताया कि लगभग जिले के सभी पॉलिटेक्निक व कॉलेज में सीटें रिक्त हैं। इनका डाटा उठाकर देख सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि एक तो कंपटीशन व दूसरा बच्चे खुद तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस फील्ड को चुनें। उन्होंने पिछले बैच में लगभग सभी सीटें भर गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें