फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटने को बेताब अप्रवासी अफवाह पर पहुंचे रेलवे स्टेशन, रोका तो बनी भगदड़ की स्थिति

विज्ञापन
बिहार जाने वाली की ट्रेन के लिए रजिस्ट्रेशन होने की अफवाह पर रेलवे स्टेशन की तरफ आए लोगों को आगे ब? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन से बिहार जाने का रजिस्ट्रेशन शुरू होने की अफवाह पर सोमवार को काफी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख जीआरपी, आरपीएफ ने सख्ती से लोगों को रोका तो वहां पर भगदड़ जैसे हालात हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने प्रवासियों की लाइन लगवाकर उनको वास्तविकता से अवगत करवाया और वापस घरों की तरफ भेजा
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में पंजीकृत लोगों को सवार किया जाएगा और उनको गंतव्य की तरफ रवाना किया जाएगा। इन सबको लेकर सोमवार सुबह 10:40 बजे दिल्ली रेल मंडल से एडीआरएम आए। उन्होंने अपनी टीम के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया और फिर व्यवस्थाएं बनाने को लेकर स्थानीय अफसरों के साथ बैठक की। वहीं स्पेशल ट्रेन चलने की सूचना मिलने पर पंजीकरण कराने को पहुंचे प्रवासियों की भीड़ उमड़ी तो सुरक्षा कर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वे नहीं माने तो उन पर सख्ती दिखाई। ऐसे में वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस पर प्रवासी अग्रसेन चौक पर एकत्रित हो गए। इस पर जीआरपी, आरपीएफ ने उनको लाइन में खड़ा करवाया और समझाकर वापस घर भेजा।
लोगों ने बताया रजिस्ट्रेशन की जानकारी सुबह मिली
लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उन्हें पता चला कि स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेन के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इस वह अपने साथियों के साथ स्टेशन की तरफ आए। जब वह स्टेशन आ रहे थे, तो रास्ते में उन्हें प्रदेश के और लोग भी मिले। जिससे उन्हें यकीन हो गया कि जाने के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन की तरफ आ रहे लोगों को आगे बढ़ने से रोका तो भगदड़ जैसी हालात हो गई। ऐसे में उन्हें रोककर समझाया और बताया कि यहां पर कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं। इस तरह की प्रक्रिया उपायुक्त कार्यालय अथवा उपायुक्त के आदेश पर चयनित दफ्तर में होती है। इसके बाद लोग लौट गए।
-स्नेहीराज, जीआरपी थाना प्रभारी

स्टेशन पर जाने से रोकने के बाद पुलिस ने अग्रसेन चौक और स्टेशन के मुख्य गेट तक लगवाई लोगों की लाइन, ?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें