फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में लड़कियों के अधिकारों की हित का वर्णन किया

Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27सीटीके12.... मायना गांव ​स्थित शिव मंदिर की सफाई करती महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय की स्व
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों ने मायना गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योग से की। सभी स्वयंसेविकाओं ने सकारात्मकता ऊर्जा का अनुभव किया। सभी स्वयंसेविकाओं ने मायना गांव में जाकर शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान को महत्व देते हुए श्रम दान किया। आसपास के लोग जागरूक हुए और उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा।
विज्ञापन

उसके बाद डॉ. संतोष यादव प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरावर ने नई शिक्षा नीति विषय पर सभी स्वयंसेविकाओं को नई शिक्षा नीति और हमारी प्राचीन शिक्षा नीति के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा में हो रहे बदलावों व उनके सुरक्षित जीवन के लिए प्रोत्साहित किया। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ जिनका विषय सामाजिक सद्भाव पर सभी स्वयंसेविकाओं को अपने आसपास के समाज में भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया। हमारे आसपास सकारात्मकता बनी रहे। उन्होंने जातीय भेदभाव, रंग भेदभाव, नकारात्मकता आदि कुरीतियों को समाज में हो रही बुराइयों का कारण बताया। कैंप का आयोजन ऑफिसर सोफिया जाखड़ और डॉ सविता मलिक ऑफिसर ने करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें