श्री कांशी गिरी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर समिति
झज्जर। सिद्ध श्री108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में चल रहे पांचवे श्री गणेशोत्सव के दूसरे दिन रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई ने मन्दिर पंहुचकर गणपति का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसमें पंडित पवन कौशिक ने भगवान श्री गणेश की महिमा का वर्णन किया। ऋषि पंचमी के दिन कश्यप ऋषि की जयंती पर सप्त ऋषियों कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, वशिष्ठ, गौतम, जमदग्नि और विश्वामित्र को याद किया जाता है। मनीष मेहता, सुधांशु हंस, सुभाष वर्मा, केवल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।