फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिपो को मिलीं छह एसी बसों की सौगात

Wed, 29 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28सीटीके41....रोडवेज डिपो में खड़ी वातानुकूलित बस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज डिपो को छह नई वातानुकूलित बसों की सौगात मिली है। पहले से मौजूद दो बसें मिलाकर एसी बेड़े की संख्या अब आठ हो गई है। काफी समय से लोगों को इन बसों का इंतजार था। इससे बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया होगी। रोडवेज ने इनके रूट निर्धारित कर दिए हैं। हालांकि अधिकारिक घोषणा शेष है। इसके लिए नई बसों के पंजीकरण व अनुमति संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी होने का इंतजार है। इसके बाद घोषित रूटों पर नियमित बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

यात्रियों को दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर व अन्य लंबे रूटों पर आवागमन के लिए रोडवेज की बेहतर परिवहन सेवा का इंतजार था। इस इंतजार को मंंगलवार शाम को रोडवेज प्रबंधन व सरकार ने समाप्त कर दिया। सरकार की ओर से रोहतक डिपो को छह नई एसी बसें मुहैया कराई गई हैं। इससे पूर्व हाल ही में दो बसें डिपो पहुंची थीं। इसके साथ ही अब ऐसी बसों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इन नई बसों को सड़कों पर चलाने से पूर्व अनुमति व रूट परमिट की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्दी ही यह कार्रवाई पूरी होने से लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया होगी। इससे लोगों के लिए लंबे रूटों पर आवागमन करना सुलभ होगा।
डिपो को पांच मिनी बसें भी जल्दी ही और मिलने की चर्चा है। आने वाले साल में 30 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक बसें भी 2024 में सेवा देंगी। फिलहाल इन बसों को लंबे मार्ग पर चलाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी एसी बसें
सिरसा-2
चंडीगढ़-2
देहरादून-2
हरिद्वार-1
खाटूश्याम-1
रोडवेज डिपो को छह नई एयर कंडीशन बसें मिली हैं। इन सभी बसों को बसें लंबे रूटों पर चलेंगी। इससे पूर्व हाल ही में दो एसी बसें डिपो को मिली थी। अब ऐसी बसों की संख्या आठ हो गई है। इसके अलावा सामान्य बसें अलग हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें