फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो मासूम बच्चों की मौत के बाद जागा विभाग, जलघर का पिछला गेट बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। दो बच्चों के हौद में डूबने के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जाग गया है। जलघर के पिछले गेट को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा हौद की टूटी हुई दीवार को भी दुरुस्त किया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
विज्ञापन

रविवार को जलघर के एक टैंक में दो बच्चों को डूबने से मौत हो गई थी। बच्चों की पहचान भरत 13 पुत्र हन्नी निवासी वार्ड 5 महम व आरिश 10 पुत्र शराफत निवासी काका करुला नजदीक अखबार फैक्टरी मुरादाबाद यूपी, हाल ही में वार्ड 15 निवासी के रूप में हुई।
अमर उजाला की ओर से लापरवाही का मुद्दा उठाने के बाद सोमवार को विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था। संबंधित कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही पाई गई थी, इसके कारण विभाग के उच्च अधिकारियों ने जेई और एसडीओ को चार्जशीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें