फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू से निपटने को विभाग सतर्क, जोहड़ों तालाबों में छोड़ी जा रही गंबूजिया मछली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में जोहडाें व तालाबो मे गंबूजिया मछली छोड़ी जा रही हैं। लोगों को मच्छर जनित रोगों से अवगत करा कर जागरूक बनाने के लिए सिविल सर्जन की ओर से सभी सुपरवाइजर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि पिछले वर्ष के मामले को ध्यान में रखते हुए टीम अपना काम पूरी निष्ठा से करे। जिन मोहल्ले, कॉलोनियों या स्कूलों में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आए थे, वहां जाना सुनिश्चित करें। चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इन इलाकों का दौरा करते रहें। किसी प्रकार की समस्या नजर आने पर उसका तुरंत समाधान करें। साथ ही मच्छर जीवित न रहें, इसके लिए फॉगिंग करेंगे। इसके साथ जलीय रोगो को रोकने के लिए जिले के सभी जोहड़ों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी जा रही हैं। ये मच्छर का लार्वा खाकर उनकी आबादी बढ़ने से रोकने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें