01 लाखन माजरा के राजकीय कन्या महाविद्यालय में मिड डे मील का निरीक्षण करती जिला शिक्षा अधिकारी
लाखन माजरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरैंटी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा व राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लाखन माजरा में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनजीत मलिक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं, मिड-डे मील, साफ-सफाई की व्यवस्था व प्रयोगशालाओं की जांच की।
विद्यालयों में कमियां पाने पर डीईओ ने स्टाफ सदस्यों की बैठक लेकर सुधार के निर्देश दिए। अच्छा काम करने वाले अध्यापकों को प्रोत्साहित किया। राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय लाखन माजरा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का भी निरीक्षण किया। जिला गणित विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा ने गणित की प्रयोगशाला व विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल का निरीक्षण किया। संवाद