फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में डेंगू की दस्तक, एक केस मिला

विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार हो रही बारिश से डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। सोमवार को जांच में एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला हैं। उसे इलाज के लिए गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इस सीजन में आठ केस मिल चुके हैं। अब संख्या बढ़कर 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन घरों में मच्छर के लार्वा मिलते हैं वहां नोटिस थमाया जा रहा है। अब तक 1500 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। विभाग ने शहर व गांवों में लार्वा की जांच तेज कर दी है। पिछले वर्ष बार-बार चेतावनी के बाद भी जिन घरों में लार्वा मिले तो उनके चालान भी काटे गए थे। इधर, लगातार डेंगू के केस मिल रहे हैं, लेकिन फॉगिंग के लिए कोई विशेष प्लानिंग तक नहीं है। हर साल यह समस्या सामने खड़ी होती है। इस बार डेंगू का डंक और खतरनाक नजर आ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जहां केस निकले, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं, शहर के नागरिक अस्पताल में डेंगू पीड़ितों के लिए 7 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डेंगू के हर रोज 10 से 15 नमूनों की जांच की जा रही है। डेंगू के एलाइजा टेस्ट सिविल अस्पताल में ही लगते हैं। सीएचसी-पीएचसी पर डेंगू की जांच की कोई सुविधा नहीं है। इन संस्थानों से केवल सैंपल एकत्रित किए जाते हैं।
यह रहते हैं लक्षण:
चिकित्सकों के अनुसार, डेंगू के सामान्य लक्षणों में अचानक तेज बुखार, गंभीर सिर दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी करना व खुजली जैसे लक्षण हो तो बिल्कुल नजरंदाज न करें। विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उचित उपचार कराएं।
विज्ञापन




वर्जन:
सोमवार को एक मरीज के खून की जांच की गई थी। जिसमें वह डेंगू पॉजिटिव मिला है। उसे इलाज के लिए गुरूग्राम भेजा गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में डेंगू पीड़ितों के लिए 7 बेड की व्यवस्था की गई है। अगर जरूरत पड़ती है तो बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इसी प्रकार सीएचसी-पीएचसी में भी दो-दो बेड लगाए गए हैं। सब डिवीजनल सामान्य अस्पताल कोसली में भी डेंगू वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

- बीरेंद्र सिंह यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें