फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक डेंगू के 499 और चिकनगुनिया के 105 मरीज

Sat, 24 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
डेंगू के अंबाला तो चिकनगुनिया के रोहतक में सबसे ज्यादा मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेशभर में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक अंबाला में डेंगू के सबसे अधिक 210 और रोहतक में चिकनगुनिया के सबसे अधिक 42 केस सामने आ चुके हैं। मलेरिया पीड़ितों की संख्या 6914 पहुंच गई है। हालांकि यह तो केवल स्वास्थ्य विभाग की कागजी रिपोर्ट है। सरकारी और प्राइवेट में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या कुछ और ही हकीकत बया कर रही है।
विज्ञापन


रोहतक का हाल देखें तो पीजीआई में ओपीडी बढ़कर आठ हजार तक पहुंच चुकी है। हालात यह हो चुके हैं कि एक बेड पर कई-कई मरीजों को लिटाया जा रहा है तो वहीं कई मरीजों ने अपनी खाट ही वार्ड में लाकर डाली हुई है। यहीं हालात सभी सिविल अस्पतालों के हैं। प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ पहुंच रही है। अब स्वास्थ्य विभाग का यह आंकड़ा कितना सही या गलत है यह तो वहीं जाने, लेकिन प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


हर जिले में कुछ ऐसा है हाल

जिला            डेंगू            चिकनगुनिया        मलेरिया
1. अंबाला     210            0                78
2. भिवानी        0            0                193
3. फरीदाबाद        24            32        91
4. फतेहाबाद        2        0            50
5. गुड़गांव        40        14        35
6. हिसार        18        0        147
7. झज्जर        7        2        78
8. जींद        18        0        17
9. कैथल        26        2        16
10. करनाल    7        2    162
11. कुरुक्षेत्र    6        1        122
12. नारनौल    0        0        17
13. मेवात    0            0        4483
14. पलवल    2        0        468
15. पंचकुला    8        7        165    
16. पानीपत     2        0         120
17. रेवाडी     1            1        10
18. रोहतक        22            42        78
19. सिरसा    7        1     82
20. सोनीपत    0        0        42
21. यमुनानगर 10        1  460
कुल :         499        105        6914

नोट : यह आकंड़े स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें