फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का दूसरा पाजिटिव केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का एक और पॉजिटिव केस मिला
विज्ञापन

रोहतक। जिले में सीजन का दूसरा डेंगू पॉजिटिव केस सामने आया है। यह केस अमृत कॉलोनी से है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की पुष्टि के बाद बुधवार को क्षेत्र में फोगिंग कराई। इधर, एंटी लारवा एक्टिविटी के तहत टीम को 114 जगह लारवा मिला। सभी को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा लारवा मिलता है चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अनुपमा मित्तल ने बताया कि मलेरिया के जिले में आठ व डेंगू के अब तक दो पाजिटिव केस सामने आए हैं। यही नहीं अमृत कॉलोनी में डेंगू पाजिटिव केस मिलने पर यहां एंटी लारवा एक्टिविटी के दौरान 32 घरों में मच्छर का लारवा पाया गया। विभाग की 11 टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई। इसके तहत नेहरू कॉलोनी में 22, न्यू जनता कॉलोनी में 17, ओल्ड अनाज मंडी में 17, सूर्या नगर में 15, प्रताप मोहल्ला चार, कमला नगर तीन, मॉडल टाउन दो व जेपी कालोनी के दो घरों में लारवा पाया गया। विभाग ने बुधवार को कुल 114 घरों में नोटिस जारी किए। यहां लोगों को मच्छरों का लारवा पनपने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें