चंडीगढ़ जाने वाली चार व ग्रामीण रूटों पर 50 बसें रही रद्द
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर के अंदर आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। इसी प्रकार लोकल रूट पर 50 बसें रद्द रहीं। भादरा से हिसार आने वाली कुछ बसें बाईपास होकर आई। वहीं, हिसार से सिरसा जाने वाली बसों को सेक्टर-14 के अंदर से निकाला गया। मगर, सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बसें पूरी तरह बंद हो गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जगह-जगह जाम में यात्री फंसे रहे।
शाम पांच बजे के बाद यातायात सुचारु हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में लोकल से लेकर लंबे रूट पर बसों की सर्विस शुरू हो गई। जाम लगा होने के कारण हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली तीन बसें रद्द रही। वहीं, चंडीगढ़ जाने वाली एक बस बरवाला से ही लौटी। इसी प्रकार लोकल रूट पर 50 बसें रद्द रही। मगर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए शाम को पांच बजे के बाद बसें भेजी गई।
जगह-जगह रास्ते बंद होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। लंबे रूट की चंडीगढ़ जाने वाली चार बसें रद्द रही। ग्रामीण रूट पर भी 50 बसें नहीं गई। शाम को सभी बसें सुचारु रूप से चलाई गई। - प्रेम सागर, डीआई, रोडवेज।