फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में साझा मोर्चा का प्रदर्शन कल

Sun, 28 May 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की शनिवार को बस स्टैंड परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंहरोहा ने की। संचालन जोगेंद्र ढुल ने किया। बैठक में गलत तरीके से हुए तबादलों के खिलाफ 29 मई को होने वाले दो घंटे के प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने बताया कि सरकार ने बहुत से कर्मचारियों की नियमों के विरुद्ध जाकर तबादला किया गया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार कर्मचारियों का तबादला 40 से 50 किलोमीटर दूर होना था। लेकिन वर्तमान में सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर कर्मचारियों का तबादला 200 से 300 किलोमीटर दूर कर दिया है। जिससे रोडवेज के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है और साझा मोर्चा सरकार से यह मांग करता है कि इन तबादलों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। 10 मार्च को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में जिन छह मांगों पर सरकार ने सहमति जताई थी उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
इस अवसर पर सभी यूनियनों के डिपो प्रधान दीपक हुड्डा, सुरेश नेहरा, नरेश सिवाच, जोगिंदर मलिक, सुमेश कुंडू, नरेश नांदल, राजेश पंघाल, जोगेंद्र ढुल ने भाग लिया। राज्य के सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अमित मेहराणा, दिनेश हुड्डा और जगदीप लाठर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मांगें न मानीं तो 11 जून को परिवहन मंत्री आवास का करेंगे घेराव
नेहरा ने बताया कि जल्द मांगों को लेकर समाधान नहीं किया गया तो हजारों की संख्या में कर्मचारी 11 जून को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे। फिर भी सरकार नहीं मानती है तो 26 जून को पूरे प्रदेश के अंदर प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी परिवहन विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें