फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला मुख्यालय पर भवन कामगारों का प्रदर्शन 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के आह्वान पर श्रमिक 28 जून को जिला स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला बुधवार को सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में हुई भवन निर्माण कामगार यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। इस दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की अनिवार्यता खत्म करने, निर्माण मजदूरों को समय पर सुविधा दिलाने, श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, दिहाड़ी मारे जाने के मामले में जल्द समाधान की मांगें उठाईं जाएंगी।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह और सीटू जिला सचिव विनोद ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार कार्यकाल में प्रदेश भर में निर्माण मजदूरों को समय पर सुविधा नहीं मिल रही है। इससे मजदूर दर-दर भड़कने को मजबूर हैं। श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय उसे बढ़ाने का काम कर रही है। इससे मजदूरों में भारी रोष है। इसके विरोध में ब्लॉक स्तर पर सरकार के पुतले फूंकते हुए प्रदेश में 26 से 28 जून को जिला स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली और यूनियन जिला सचिव सत्यनारायण ने कहा कि निर्माण मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा निर्माण मजदूर कारीगर काम करते हैं। इनके लिए लंबे संघर्षों के बाद 2005 में निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का गठन हुआ था। इसके तहत 18 साल बाद भी सभी मजदूर बोर्ड में अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। इससे मजदूरों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर रविंद्र किलोई, संजीव सिंह, शैलेंद्र, धर्मदास, राजेश लाहली, मदनलाल, सरवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें