फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2023 10:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसेसिएशन के सदस्यों ने तहसील कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व ओपीएस योजना बंद करने की मांग की। एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल खोखर ने कहा कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को जल्दी लागू नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पवन सावरिया ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू नहीं करती तो 14 मार्च को संसद का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें