फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहुजमालपुर में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़

Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गांव बहुजमालपुर में बन र​ही अवैध कॉलोनी में निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण/कॉलोनियों को गिराने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो भविष्य में जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जिले और गांव बहुजमालपुर में लगभग तीन एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में एक अवैध निर्माण और पक्का व कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इनके खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध काॅलोनियों में निवेश न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें