रोहतक। एमडीयू में हर साल रिचेकिंग, रिवॉल्यूशन की 10 प्रतिशत फीस बढ़ाई जा रही है। इसको लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और छात्र एकता मंच के सदस्यों ने विरोध किया। वहीं, फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई मदवि के जिला सचिव अमित पिलाना ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में हर साल रिचेकिंग, रिवॉल्यून, माइग्रेशन सर्टिफिकेट इत्यादि फार्म की फीस साल-दर-साल दस प्रतिशत के हिसाब से बढ़ाई जा रही है।
दूसरी ओर बढ़ती महंगाई के चलते विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के ऊपर आर्थिक रूप से बोझ पढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से बढ़ाई गई फीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर विश्वविद्यालय के छात्रों आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
छात्र एकता मंच, हरियाणा के अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार फीस बढ़ाकर विद्यार्थियों के ऊपर बोझ डाल रहा है। इसे लेकर छात्र संगठनों की ओर से विश्वविद्यायल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। छात्रों की बात रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान रविंद्र, अंकित, राज, गौरव, अभिषेक,अमित, सक्षम, राहुल, कशिश, मोनू, अमन मौजूद रहे।