फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विश्वविद्यालयों की अकादमिक स्वायत्तता बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में हरियाणा फेडरेशन ऑफ कॉलेज यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (एचफुक्टो) की राज्यस्तरीय बैठक एचफुक्टो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच व एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर की अध्यक्षता में हुई। यहां विश्विद्यालयों की अकादमिक स्वायत्तता को बहाली, शत प्रतिशत बजट देने समेत अनेक मांगें रखी गई। सर्वसम्मति से एसोसिएशन ने अपनी मांगों का प्रस्ताव भी पास किया।
बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन, हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, जेसी बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, सुपवा विश्वविद्यालय रोहतक, डिक्रस्ट विश्वविद्यालय मुरथल व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एमडीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच, एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर, एचफुक्टो के महासचिव डाॅ. सुनील कुमार, हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष डॉ. दयानंद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें